Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सुकमा से दो सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
sukma, Police arrested, two suppliers

सुकमा । सुकमा पुलिस द्वारा नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के दाे नक्सली सप्लायरों को विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस को दोनों आरोपिताें के पास से विस्फोटक तैयार करने के सामग्री बरामद की है। आज गुरुवार काे दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश जेल भेज दिया गया है।

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान अन्तर्गत माओवादियों के सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने जिले के माओवादी के सप्लायरों की जानकारी एवं सूचना हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट के माध्यम से एकत्र की जा रही एवं संदिग्धों पर सतत् सूक्ष्म निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के शहरी सप्लाई नेटवर्क की हूमन इंट एवं टेक्निकल इंट मिलने पर 25 सितंबर को थाना सुकमा से जिला बल की पार्टी देवी चौंक पटनमपारा सुकमा की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सूचना स्थल के मकान को घेराबंदी कर दाे संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। मंतोष मण्डल पिता आनन्द मण्डल 28 वर्ष निवासी बंगालीपारा चिन्तलनार थाना चिन्तलनार हाल देवी चौक पटनमपारा सुकमा जिला सुकमा, एस. नार्गाजून पिता एस. सुन्दर राव 30 वर्ष निवासी ग्राम मेंडामेटा राजमहेन्द्री जिला तुर्प गोदावरी आन्ध्रप्रदेश व सुकमा में मिनी स्टेडियम के पीछे पटनमपारा सुकमा जिला सुकमा का होना बताया गया।

 

 मेमोरण्डम के आधार संदिग्धों के कब्जे से पृथक-पृथक दाे किग्रा यूरिया पाउडर, 02 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट, 03 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 02 पैकेट, एक टिफिन बम, दाे तार युक्त डेटोनेटर एवं तीन नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु दिये है एवं 02 नग रियल मी कम्पनी का मोबाईल मय सिम एवं 03 डिब्बा विस्फोट करने वाला पोटेशियम नाईट्रेट 02 डिब्बा विस्फोट करने वाला एल्यूमिनियम पाउडर, पैक करने वाला रेपर झिल्ली 03 पैकेट, एक टिफिन बम, आठ तार युक्त डेटोनेटर एवं तीन नक्सल साहित्य एक प्रिटिंग मेक टेक, एक एचपी कम्पनी का लेपटॉप, तीन नक्सल साहित्य जिसे नक्सलियों द्वारा प्रचार प्रसार हेतु दिये हैं एवं एक नग नियल नॉट कंपनी का मोबाइल मय सिम, एक विवो कंपनी का मोबाइल मय सिम बरामद किया गया। विस्फोटक सामाग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा वर्ष 2020 से पीएलजीए बटालियन नक्सलियों के लिए खाद्य सामाग्री, गन पाउडर, केमिकल, डेटोनेटर, वाकी-टाकी, विस्फोटक सामाग्री इत्यादि सप्लाई करना एवं उक्त सामाग्रियों को नक्सलियों को देने के लिए रखना बताया। उक्त कृत विधि विरुद्ध पाये जाने से थाना सुकमा में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

MadhyaBharat 26 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.