Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बड़े तालाब में पेशाब करने पर पांच हजार रूपये का जुर्माना
bhopal,Driver fined , big pond

भोपाल । नगर निगम, भोपाल ने व्ही.आई.पी रोड में रेलिंग से बड़े तालाब में मूत्र विसर्जन करते व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर शीघ्रता से कार्यवाही कर वाहन के मालिक को खोज निकाला और सार्वजनिक स्थल पर एवं जलस्त्रोत में मूत्र विसर्जन कर जलस्त्रोत को प्रदूषित करने पर एफ.आई.आर दर्ज कर दण्डनीय कार्यवाही करने के लिए कोहेफिजा थाने में आवेदन दिया। निगम अमले ने शुक्रवार को मूत्र विसर्जन करने वाले वाहन मालिक पर 05 हजार रुपये का स्पाट फाईन भी किया गया है।

 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने व्ही.आई.पी रोड से बड़े तालाब में मूत्र विसर्जन करते व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर घटना को गंभीरता से लेते हुए निगम अमले को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निगम आयुक्त के निर्देश पर निगम अमले ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए व्ही.आई.पी रोड में रेलिंग से बड़े तालाब में मूत्र विसर्जन करते व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर वाहन के मालिक को खोज निकाला और उससे पूछताछ की। वाहन मालिक द्वारा उक्त वाहन किसी और को देने की बात कही परंतु सार्वजनिक स्थल पर एवं जलस्त्रोत में मूत्र विसर्जन कर जलस्त्रोत को प्रदूषित करने पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन 05 ने कोहेफिजा थाने में एफ.आई.आर दर्ज कर दण्डनीय कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया गया है। निगम अमले ने मूत्र विसर्जन करने वाले वाहन मालिक पर 5 हजार रुपये का स्पाट फाईन भी किया गया।

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.