Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कैदी के फरार होने के मामले में तीन आरक्षक निलंबित
jagdalpur, Three constables suspended,ganja smuggling

जगदलपुर । जिला मुख्यालय के आमागुड़ा चौक के पास से दो दिन पहले गांजा तस्करी का एक आरोपित कैदी सूरज बतरा फरार हो गया था। घटना में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को आज शुक्रवार काे एसपी कोंडागांव ने निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। साथ ही धनोरा थाना प्रभारी राजकुमार शोरी को मामले की जांच कर सात दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केशकाल थाना पुलिस ने 25 सितंबर को पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया था, 26 सितंबर की शाम जगदलपुर जेल दाखिल करने के दौरान आरोपित सूरज बतरा पुलिस को चकमा देकर बस से कूदकर फरार हो गया।

 

उल्लेखनीय है कि कोरापुट ओड़िसा निवासी युवक सूरज बतरा गांजा मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे गुरुवार की सुबह केशकाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जगदलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने आदेश के बाद जवानों ने कैदी को यात्री बस में बैठाकर उसे जगदलपुर के सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के लिए आ रहे थे। कोंडागांव पुलिस जैसे ही आरोपित को लेकर आमागुड़ा चौक पहुंचे तो बस को चालक ने जैसे ही रोका, कैदी सूरज ने मौके को भांपते हुए जवानों को चखमा देते हुए बस से कूद कर फरार हो गया, जब तक जवान कुछ समझ पाते कैदी भागने में सफल हो गया। कैदी के भागने की बात सुनते ही चौक में खड़े अन्य लोग भी कैदी के पीछे भागे, लेकिन जब तक पुलिस बस्तर पुलिस की मदद ले पाते तब तक कैदी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला।

 

कैदी भागने का यह दूसरा मामला सामने आया है, इससे पहले दंतेवाड़ा से माेटरसाइकिल चोर को लाते समय एक कैदी परपा थाना के पास जवानों की आंख में मिर्च डालकर फरार हो गया था, जिसमें एक आरोपित तो गिरफ्तार हो गया, लेकिन दूसरा आरोपित अब तक नहीं पकड़ाया है। इसी मामले के बाद एक बड़ी लापरवाही फिर देखने को मिली। जहां आमागुड़ा में एक गांजा मामले का आरोपित फरार हो गया।

 

MadhyaBharat 27 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.