Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
चार द‍िनों से लापता क‍िसान का खेत में गड़ा म‍िला शव
mahasamund,Dead body , farmer missing

महासमुंद । महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गांव के खेत में गड़ा मिला है। चार दिन पहले घर से निकलने के बाद नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी। वहीं शन‍िवार सुबह खेत में गड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मृतक की पहचान लापता युवक 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।


परिजनों के अनुसार, मृतक खिलेश्वर मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं आई। जब 24 घंटे तक उसकी खोजबीन के बाद भी खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई। इधर आज सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो जांच में पता चला कि यह शव लापता किसान का ही है। परिजनों के अनुसार मृतक खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है।


महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लगता है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 28 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.