Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवक की हत्‍या के बाद शव को सड़क पर रखकर क‍िया चक्‍काजाम
raipur, young man,   road and blocked

कवर्धा/रायपुर । कवर्धा में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस से मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए शन‍िवार सुबह से ही ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


जानकारी के अनुसार जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपि‍त अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही आरोपि‍त युवक को फांसी दी जाए। ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है। इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

MadhyaBharat 28 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.