Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नगर निगम के सफाई दावों की खुली पाेल पर्यावरण विभाग ने दी चेतावनी : राजेश राय
jagdalpur, Municipal Corporation

जगदलपुर । नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने रव‍िवार को बयान जारी कर कहा है कि सफाई के जो लंबे-चौड़े दावे नगर निगम करता है, पर्यावरण विभाग के पत्र से उसकी पोल खुल गई है। विभाग ने निगम प्रशासन को कड़ा पत्र लिखा है जिसमें एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार कारवाई करने की चेतावनी दी गई है। पत्र के अनुसार विभाग ने छत्रपति शिवाजी व महाराणा प्रताप वार्ड की सरहद पर अवैध डंपिंग यार्ड बनाया जाकर शहर का कचरा डम्प किया जा रहा था। कचरे से फैलती गंदगी व बदबू से वहां के निवासियों को होने वाली तकलीफ़ों को सच पाया है, जिससे वार्डवासियों के साथ कांग्रेस के द्वारा किए जाने वाले आंदोलन पर मुहर लग गई है।

 

राजेश राय के अनुसार पत्र में निगम प्रशासन को यह चेतावनी भी दी गई है कि वह शीघ्र ही कचरे का निपटान करे। इसके लिए एसएलआरएम सेंटरों की सहायता लेने कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उचित कारवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। राय ने मांग करते हूए कहा है कि नगर निगम प्रशासन को चिन्हित एसएलआरएम सेंटर में ठोस अपशिष्ट का प्रबंध किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन को चाहिए कि अपने ऐसे एसएलआरएम सेंटरों की सूची जारी करें जिससे शहर के लोगों को इन सेंटरों की जानकारी मिल सके।

 

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.