Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में टीआई समेत पांच अधिकारी निलंबित
ujjain, Five officers, Mahakal temple

उज्जैन । शहर में दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के पास दीवार गिरने के मामले में जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें नगर निगम आयुक्त द्वारा निगम के उपयंत्री व विशेष गैंग प्रभारी तथा महाकाल क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर दिलीप बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि अवैध दुकानों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा और बीट प्रभारी एसआई भरत सिंह निगवाल को भी निलंबित कर दिया है।

 

 

 

महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा आदेश जारी कर प्र.उपयंत्री नगर निगम गोपाल बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी मनीष बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं महाकाल मंदिर के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर दिलीप बामनिया भी निलंबित किया गया है।

 

 

 

जारी आदेशानुसार प्र.उपयंत्री एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को सम्पूर्ण महाकाल क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दायित्व सौंपे गए थे। कार्य के प्रति लापरवाही से शुक्रवार को महाकाल मंदिर के समीप दीवार के पास अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की उक्त दुर्घटना में मृत्यु हुई और अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिसके कारण लापरवाही प्रतिपादित होने से प्र.उपयंत्री नगर निगम बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम बाली को आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

 

 

MadhyaBharat 29 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.