Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाेपाल में विहिप और साधु संतों का प्रदर्शन
bhopal, Demonstration , VHP and saints

भाेपाल । मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने और तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटखोरी करने के दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और साधु संतों ने मोर्चा खोलते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी साधु संत और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने रास्ता बदलते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव कर दिया। इस दौरान साधु संतों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव डाला और जल्द से जल्द न्यायिक कदम उठाने की मांग की। 

 

  विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष के.एल शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश शांति का टापू है, हिंदू भी शांत हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं पर शांत नहीं रहेंगे। अगर सरकार द्वारा उनकी दोनों मांगें नहीं मानी गई तो हिंदू देश अशांत हो जाएगा। शर्मा ने कहा कि, पिछले 77 सालों से सरकार मंदिरों को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारा धर्म, हमारा दान फिर नियंत्रण सरकारी क्यों? इस दौरान उन्होंने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटखोरी के मामले के दोषी को भी फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार खुद कार्रवाई नहीं कर सकती तो आरोपी को हमारे हवाले करे। क्योंकि, शांत हिंदू हथियार उठाना और दंड देना भी जानता है।  विहिप के साथ संत समाज ने भी मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया, संतों ने कहा कि मस्जिद प्राइवेट और मंदिर सरकारी क्यों है। मस्जिद में काजी को सरकारी आर्थिक लाभ और सरकार का अधिपत्य नहीं, और मंदिर पर सरकार का अधिपत्य के साथ पुजारियों को कोई सरकारी लाभ नहीं है।संत समाज ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक देश, दो धर्म, दो व्यवस्थाएं क्यों है।   

 

न्याय उचित मांगों पर सरकार मंथन करेगी:उप मुख्यमंत्री देवड़ा 

 

 

 साधु संतों और विहिप के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि उचित फॉर्म पर उनकी मांग को रखा जाएगा। बीजेपी सरकार में सब का सम्मान है। उनकी मांगों पर गहन विचार मंथन किया जाएगा।सभी न्याय उचित मांगों पर सरकार मंथन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह कुछ कह सके क्योंकि जो भी देश में बिगड़े काम हो रहे है वह कांग्रेस की वजह से ही हो रहे है, उन्होंने आगे कहा विहिप के जितने भी हमारे कार्यकर्ता है, मैं उनका स्वागत करता हूं और जो भावना व्यक्त करी है उसका सम्मान करते हुए इस बात को हम आगे बढ़ाएंगे और उचित स्थान पर रखेंगे ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा कि जितनी साधु संतों ने जो मांगे रखी है उनको उचित स्थान पर हम पहुंचाएंगे और सम्मानजनक निर्णय करवाने में हम हर संभव मदद करेंगे।

MadhyaBharat 30 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.