Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोयला खदान में ड्रिल मशीन में लगी आग
korba, Fire in drill machine,coal mine

कोरबा । कोरबा की एसईसीएल दीपका खदान के आमगांव की ओर कोयला उत्खनन करने आज मंगलवार को ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल मशीन से खुदाई किया जा रहा था। इस दौरान अचानक ड्रिल मशीन में आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

 

देखते ही देखते ड्रिल मशीन में आग की लपटें बढ़ने लगी। इसकी सूचना एसईसीएल प्रबंधन को दी गई। बताया जा रहा है कि खदान में खुदाई के दौरान मशीन गर्म हो गई और शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। वाहन पूरी तरह जल चुका था, उसके बाद एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

 

जानकारी के मुताबिक एसईसीएल में तीन फस्ट, सेकंड और नाइट तीन पाली में कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है, जहां मंगलवार सुबह की पाली में चालक काम करने आया हुआ था। ब्लास्टिंग करने के लिए ड्रिल करने का काम चल ही रहा था और ये हादसा हो गया।

 

इस घटना की सूचना एसईसीएल प्रबंधन ने दीपका थाना पुलिस को नहीं दी थी। थाना प्रभारी युवराज ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद विधिवत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

MadhyaBharat 1 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.