Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी देख भड़के छात्र
jablpur,Students got angry,CCTV

जबलपुर । मदन महल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित रक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जो कि ब्रिटिश फोर्ट स्कूल द्वारा संचालित है। स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे को लेकर छात्रों ने एमपी स्टूडेंट यूनियन को शिकायत दी थी। जिस पर यूनियन ने मंगलवार काे जांच में सही पाया और सबूत के तौर पर स्कूल के बाथरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी सौंपा। फुटेज सामने आने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए इसके बाद मध्य प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अभिषेक पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

छात्र नेता अभिषेक पांडे का कहना था की स्कूल के छात्रों ने जब इस बात की शिकायत प्रबंधन से की तो उन्होंने बजाय कारवाई करने के उल्टा धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की विधिवत जांच कराई जाएगी एवं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेता का कहना है की स्कूल के टॉयलेट में लगे सीसीटीवी कैमरे बेशर्मी के प्रतीक हैं। स्कूल प्रबंधन अपनी सारी हदों को पार कर चुका है। प्रबंधन द्वारा किया गया कार्य उनकी मानसिकता दर्शाता हैं। वहीं छात्र नेताओं ने आरोप लगाया की पुलिस को इस पर तत्काल कार्रवाई करना चाहिए थी परंतु पुलिस में ऐसा नहीं किया और मामले को जांच में लिया है। उनके अनुसार पुलिस दबाव में कार्य कर रही है। छात्र नेता ने कहा है यदि कैमरे नहीं हटाए गए तो कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों पहले भेड़ाघाट रोड स्थित ब्रिटिश फोर्ट में भी शिकायत पाई गई थी जिसके कवरेज को करने गए पत्रकार पर आरोप लगाते हुए उसकी पुलिस में शिकायत करा दी गई थी।

MadhyaBharat 1 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.