Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
सरकार की नींद नहीं खुली तो आगे हाेगा बड़ा प्रदर्शन : सचिन पायलट
raipur,   government  wake up,   Sachin Pilot

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध, महिला अत्याचार और नशे के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने गुरु घासीदास के पावन धाम से सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 125 कि‍मी की छह दिवसीय यात्रा का समापन आज बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर ग़ांधी चौक मैदान में हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एक जुट नजर आए।

आमसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में आज विष्णु का सुशासन कहाँ है? रोज हत्याएं हो रही है, छत्तीसगढ़ नशे का गढ़ बन चुका है, ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब हमारी माताओं बहनों की अस्मिता नहीं लूटी जाती। गृह मंत्री के क्षेत्र में ही रोज अपराध हो रहे हैं। मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि सरकार को अभी एक साल भी नहीं हुए हैं और आप लोग यात्रा निकाल रहे हैं। इस पर मैंने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण हमें सरकार को जगाने के लिए यात्रा निकालनी पड़ रही है। यह तो शुरुआत है अगर सरकार की नीद नहीं खुली तो आगे भी हम प्रदर्शन करेंगे। मैं आप सभी युवा साथियों का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने छह दिन कंधे से कंधा मिलाकर इस यात्रा को सफल बनाया है। कांग्रेस एक परिवार है, एक फूलों की माला है, यहां कोई भी पद का कोई अस्तित्व नहीं है, हम सब एक हैं। कांग्रेस पार्टी आगे भी सरकार की कम‍ियों को बताने के लिए जनता के बीच में जाएगी। मुझे आज हरियाणा में प्रचार करने जाना है, हरियाणा में हमारी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है। जम्मू कश्मीर में मतदान हो चुका है हम वहां पर भी सरकार बना रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की चेहरे की रोशनी बुझ गई है। आज कोई भी बि‍ल सदन में मोदी लाते हैं और हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल प्रश्न कर देते हैं तो बिल को वापस ले लिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के कृतियों की पहचान जनता को हो चुकी है। 300, 400, 500 का नारा लगाने वाले भाजपा जनता पार्टी आज सिमट कर रह चुकी है।

 

विष्णु का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु का कुशासन है

दीपक बैज ने सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से डिबेट करने के लिए तैयार हूं, समय और जगह आप तय कर लीजिए। अपने 15 साल और इन 10 महीने के काम और आंकड़े ले आइए मैं कांग्रेस के पांच साल के आंकड़े लेकर बैठता हूं। उन्हाेंने कहा कि यह यात्रा समाप्त नहीं हुई हैं अभी तो यह शुरुआत है। इस यात्रा को हम विराम देने जा रहे हैं, हम आगे भी और बड़ा करने जा रहे हैं। इस मौके पर कई कांग्रेस के कई नेताओं ने उपस्‍थ‍ित जनमानस को संबोध‍ित क‍िया।

 

उल्‍लेखनीय है क‍ि न्याय यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू हुई थी जो 125 किलोमीटर की दूरी तय कर गांधी मैदान पहुंची। बुधवार सुबह सड्डू से कांग्रेस की न्‍याय यात्रा प्रारंभ होकर दलदल सि‍वनी, मोवा, पंडरी होते हुए गांधी मैदान पहुंची। समापन कार्यक्रम में एक आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, मोहन मरकाम, धनेंद्र साहू, रवींद्र चौबे, रुद्रगुरु, डॉ. शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत, फूलोदेवी नेताम, विजय जांगिड़, राजेश तिवारी सहित कई विधायक शामिल हुए।

 

 

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.