Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने देहरीघाट पहुंचे 5 लोग बहे
sehore,5 people ,Dehrighat

सीहोर । सीहाेर जिले के कालापीपल क्षेत्र में पार्वती और अजनाल नदी के संगम स्थल देहरीघाट पर बुधवार सुबह पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लाेग नदी में बह गए। समय रहते तीन लाेगाें काे बचा लिया गया, जबकि दाे लाेग अब भी लापता है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं नदी से बाहर निकाले गए तीन लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल भेजा गया है।

 

जानकारी अनुसार हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार है। इसी दौरान दाे लाेग गहराई में चले गए। उन्हें बचाने के लिए तीन लाेग गए वे भी डूबने लगे।पांचाेें काे डूबता देख स्थानीय लोगों ने तीन को डूबने से बचा लिया। वहीं दो लोग अभी भी लापता है। लापता युवकाें में कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कालापीपल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन कर दो लोगों की खोजबीन की जा रही है। वहीं बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पार्वती नदी का देहरी घाट दो जिलों की सीमा पर स्थित है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर आज सुबह से ही देहरी घाट पर काफी भीड़ है। करीब 50 गांवों के लोग यहां स्नान करने पहुंचे हैं। अमलाहा पुलिस चौकी प्रभारी अजय जोझा, मंडी थाना, आष्टा थाना और कालापीपल थाना पुलिस मौके पर है। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी मौजूद हैं। घाट पर मौजूद लोगों को किनारे पर रहकर ही स्नान करने की हिदायत दी जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 2 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.