Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रामक वीडियो को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हुई एफआईआर
jabalpur, FIR lodged, Youth Congress State

जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी जबलपुर द्वारा जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के निर्देश पर बुधवार देर रात एक प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश सरकार की सर्वाधिक लोकप्रिय लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विरूद्ध एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह के खिलाफ ओमती थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

 

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति इस तरह का मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध पोस्ट की गई वीडियो में शब्दों का जो चयन किया गया है वह शब्द मध्यप्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और आमजन में खौफ पैदा करने वाला हैं। कांग्रेस नेता द्वारा इस वीडियो के माध्यम से मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की साजिश है।

 

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस वीडियो को पूर्णता रोक लगाकर कांग्रेस नेता मितेंद्र सिंह की एक्स आईडी को स्थाई रूप से बंद करने एवं उनके विरुद्ध सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

 

MadhyaBharat 3 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.