Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आसमान में शनिवार को जोड़ी बनाते नजर आएंगे चमकता वीनस और क्रिसेंट मून
bhopal, Shining Venus ,Crescent Moon

भोपाल । खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए शनिवार की शाम बेहद खास होने जा रही है। इस दौरान शाम को दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्‍त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा (मून) और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र (वीनस) जोड़ी सी बनाते नजर आएंगे। किसी भी खुले स्थान से इस खगोलीय घटना को बिना किसी टेलिस्‍कोप के खाली आंखों से ही देखा जा सकेगा।

 

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को उक्त खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से पांच डिग्री से कम के अंतर पर होंगे। इन दोनों आकाशीय पिंडों की नजदीकी को टेक्‍नीकल रूप (खगोल विज्ञान में) से एपल्‍स कहा जाता है।

 

सारिका ने बताया कि यह खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री ऊपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जाएंगे। इस जोड़ी को सूर्यास्‍त के बाद एक घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय हंसियाकार चंद्रमा माइनस 9.9 के मैग्‍नीटयूड से चमक रहा होगा जबकि वीनस की चमक माइनस 4 मैग्‍नीटयूड रहेगी। उन्होंने बताया कि सिंदूरी शाम को दोनों आकाशीय पिंडों की यह समीपता केवल सीमित समय तक ही दिखेगी। इसीलिए इस आकाशीय जोड़ी से साक्षात्कार करने से चूकिए मत।

MadhyaBharat 4 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.