Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
अनियंत्रित ट्रक पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच में फंसा
mandsour, Uncontrolled truck  , driver died

मंदसौर । जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक पुल काे ताेड़ते हुए पुलिया के बीच में फंस गया। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर की माैत हाे गई, जबकि क्लीनर गंभीर रुप से घायल है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा आैर घायल परिचालक काे ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास की है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बेल्लारी गांव के पास बने पुल को तोड़ते हुए सड़क और जमीन के बीच में झूल गया। इस घटना में ट्रक चालक आशु पुत्र इशाक खान, उम्र 52 साल, निवासी भरतपुर (राजस्थान) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक क्लीनर मुकीम पुत्र उस्मान खान, उम्र 22 साल, निवासी भरतपुर (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की सहायता से सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मंदसौर रेफर किया गया है। घटना का कारण ट्रक चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे लटक गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 5 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.