Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
धमतरी में श्रद्धालुओं को हो रहा दंतेश्वरी माई का दर्शन
dhamtari, Devotees getting darshan ,Danteshwari Mai

धमतरी । धमतरी शहर में अलग-अलग स्थान के देवी-देवताओं की मूर्तियां और मंदिरों की प्रतिकृति तैयार कर प्रसिद्ध पा रही आदर्श दुर्गा उत्सव समिति टिकरापारा ने इस नवरात्र में दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी मां का मंदिर व मूर्ति का निर्माण किया है। माता के दर्शन के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग खुले दिल से मंदिर तैयार करने वाली समिति के सदस्यों व कलाकारों की प्रशंसा कर रहे हैं।

बस्तर रोड स्थित शारदा चौक टिकरापारा में इस बार दंतेवाड़ा की विख्यात दंतेश्वरी मंदिर की झलक दिख रही है। इसे देखने दर्शनाथियों की भीड़ लग रही है। यहां 23 फीट ऊंचा और 42 फीट चौडा पंडाल बनाया गया है, जिसमें दंतेश्वरी मंदिर की प्रतिकृति बनाकर मां दंतेश्वरी की 4.5 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। शहर के टिकरापारा में दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर का हूबहू डिजाइन तैयार किया गया है। पंडाल में जिस तरह शेर की आकृति, गरूड़ स्तंभ बनाया गया है, उसे देखते ही दंतेवाड़ा का अक्स सामने आ जाता है।

नौ लाख का बजट, एक माह पहले से होती है तैयारी

समिति के सदस्य रूदेश प्रताप साहू, गोलू ढीमर, प्रेम किशन आदि ने बताया कि दंतेश्वरी मंदिर का आकार देने सहित प्रतिमा बनाने में नौ लाख रुपये का खर्च आया है। यह सब वार्डवासियों के अभूतपूर्व सहयोग से होता है। एक माह पहले वार्डवासियों की बैठक होती है, तय किया जाता है कि प्रदेश में स्थित कौन सी देवी मंदिर का आकार तैयार करना है। निर्णय के बाद समिति उक्त मंदिर निर्माण की तैयारी में जुट जाती है। दंतेश्वरी माता की प्रतिमा कुम्हारपारा निवासी शिवकुमार ने तैयार की है। बस्तर थीम को दर्शाने के लिए शुभम आर्ट्स ने डिजाइन बनाया है।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवियों का दर्शन कराने का लक्ष्य

आदर्श दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष देवेन्द्र नेताम ने बताया कि समिति का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी प्रसिद्ध माताओं के मंदिर हैं, उसका दर्शन नवरात्र में दर्शनार्थियों को कराना है। श्री नेताम ने बताया कि इससे पहले घटारानी, जतमई, गंगा मैया झलमला, बिलाई माता तथा मां अंगारमोती की प्रतिमा एवं मंदिर का आकर्षक डिजाइन बनाया जा चुका है।

 

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.