Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महतारी वंदन की राशि के विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट
korba, Wife killed, Mahtari Vandan

कोरबा । महिलाओं, खासकर गरीब महिलाओं के आर्थिक सहायता हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर जहां लाखों महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं तो वहीं कुछ अपवाद भी हैं। इस अपवाद जैसे मामलों में शामिल एक दंपति ने योजना की राशि से शराब का सेवन किया और फिर हुए विवाद में पत्नी को इस कदर चोट पहुंचाया कि उसकी जान चली गई। पुल‍िस ने आरोप‍ित पत‍ि को ग‍िरफ्तार कर आज मंगलवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर जेल भेज द‍िया है।

 

मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है। ग्राम सैला निवासी सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये मिल रहे थे। 5 अक्टूबर को महतारी वंदन योजना की राशि सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। दोनों ने इसमें से 200 रुपये खर्च कर शराब खरीदा और एक साथ पि‍या। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपये मांगे जिस पर पति ने कहा क‍ि सब खर्च हो गए। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई जिससे वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तब डायल 112 के जरिए ही सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने उपरांत प्रारम्भिक पड़ताल के आधार पर आज आरोपि‍त को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

 

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.