Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेलवे ट्रैक पर नव दंपति का मिला क्षत-विक्षत शव
umaria, Mutilated body , newlywed couple

उमरिया । जिले से गुजरने वाली रेल लाइन के कटनी बिलासपुर रेल खण्ड के करकेली स्टेशन के यार्ड में नव विवाहित बैगा आदिवासी दम्पत्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।   

 

मंगलवार को मृतिका प्रेम बाई के पिता ग्राम उजान निवासी छुट्टू बैगा ने बताया कि मेरी पुत्री प्रेम बाई का विवाह कुछ माह पहले ग्राम बिजौरा निवासी राजेश बैगा से हुआ था और दोनो ठेकेदार के यहां काम करते थे। दोनो की मौत हो गई है। हम दोनो को लेकर अस्पताल आये हैं।   

 

वहीं जीआरपी के जांच अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात में 2 बजे करकेली स्टेशन मास्टर का फोन आया कि यार्ड में दो लोगों की बॉडी पड़ी है तो मौके पर पहंचे तो वहां पति पत्नी दोनो का शव पड़ा हुआ था तब पता लगाएं तो पता चला कि मृतक राजेश बैगा पिता मंगलिया बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरा एवं पत्नी प्रेम बाई पति राजेश बैगा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम उजान के रूप में पहचान हुई है।

 

प्रेम बाई का पति भी यहीं पत्नी के मायके में रह कर मजदूरी करता था, कल भी मजदूरी करने गया था रेल्वे में ठेकेदारी मजदूर के रूप में प्राइवेट काम करता था, अभी कोई वजह पता नही चला है, जांच जारी है।  

 

गौरतलब है कि दोनो प्रेम से अपना जीवन गुजार रहे थे और रात में 2 बजे रेल्वे ट्रैक पर शव मिलना किसी के गले नही उतर रहा है, अभी जीआरपी दोनो शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और यह हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

 

MadhyaBharat 8 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.