Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
श्रद्धालुओं के वाहन में ट्रक डम्पर ने मारी टक्कर दो की मौत
morena, Truck dumper hits ,devotees

मुरैना । मातारानी के दर्शन करने शिवपुरी जिला के बैराड़ जा रहे श्रृद्धालुओं के वाहन में डंपर ने जोरदार टक्कर मारी दी। इस घटना में वाहन चालक व मालिक की मृत्यु हो गई, वहीं 8 महिला - पुरूष घायल हो गए थे। यह सभी श्रृद्धालुओं मुरैना शहर के रामनगर मोहल्ला के निवासी हैं। यह सभी एक निजी वाहन से गुरूवार रात बैराड़ के लिए रवाना हुए थे। वहां स्थित प्रसिद्ध मातारानी के दर्शन करना चाहते थे। रात के समय श्रृद्धालुओं का वाहन श्योपुर जिला के गसवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढहेरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक डंपर ने श्रृद्धालुओं के वाहन में जोरदार टक्कर मारी दी। जिससे चालक सहित वाहन में बेठे सभी यात्री घायल हो गए। सडक़ से निकले राहगीरों ने वाहन से निकालकर घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस से मुरैना जिला के पहाडग़ढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सभी घायलों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद मुरैना स्थानांतरित कर दिया।

 

 

 

मुरैना जिला चिकित्सालय से तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर भी भेज दिया गया है। घटना के ट्रक चालक फरार हो गया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला श्योपुर की गसवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस दुर्घटना में रेखा बिजेंद्र परिहार 35,मालती वीरेंद्र परिहार 30, नारायण करण सिंह परिहार 60, काजल राजकुमार परिहार 18, रामवती राजकुमार परिहार 45, ममता रविंद्र परिहार 32, रमेश मोतीराम परिहार 56, गजेंद्र नारायण परिहार 52 गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरैना में गंभीर स्थिति को देखते हुये रमेश, गजेन्द्र सहित तीन घायलों को ग्वालियर भेजा गया। इस घटना में वाहन मालिक बनवारीलाल डण्डौतिया तथा वाहन चालक कन्हैया छारी की मृत्यु हो गई। गसवानी पुलिस ने मृतक बनवारीलाल डण्डौतिया तथा मुरैना पुलिस ने कन्हैया छारी का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.