Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
होटल की चौथी मंजिल से गिरकर गुजरात के छात्र की मौत
bhopal, Gujarat student dies , fourth floor of hotel

भोपाल । गुजरात के काॅलेज से एक स्पाेर्टस इवेंट में शामिल हाेने आए छात्र की हाॅटल की खिडकी से नीचे गिरकर माैत हाे गई। हादसे के समय कमरे में उसके 6-7 दोस्त भी मौजूद थे। घटना गुरुवार देर रात की है। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। राजस्थान में रहने वाले मृतक के परिजन भोपाल पहुंच गए हैं। शुक्रवार काे उनकी मौजूदगी में शव का पाेस्टमार्टम कराया गया।

 

 

 

गाेविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तुषार माली (19) पुत्र किशन माली राजस्थान के पाली का रहने वाला था। वह गुजरात के एक लॉ कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था और फिलहाल कॉलेज हॉस्टल में ही रहता था। कॉलेज की ओर से कुछ छात्राें के साथ तुषार एक स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए भोपाल आया था। रात को साथी छात्रों के साथ इवेंट से होटल ओयासिस लौटा। कमरे में तुषार के साथ 6-7 अन्य साथी मौजूद थे। देर रात अचानक रूम की खिड़की को खोलकर वह नीचे कूद गया। साथियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस को मृतक के रूम में मौजूद उसके सामान में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत से पहले उसने किसी को कोई मैसेज भी नहीं सेंड किया। परिजनों को कॉल पर भी किसी तरह की परेशानी नहीं बताई। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। उसके साथियों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस एक बार फिर होटल पहुंची। वहां कर्मचारियों से छात्र के संबंध में जानकारी ली। जांच में पुलिस ने पाया कि जिस खिड़की से युवक ने छलांग लगाई, वहां खिड़की पर कोई ग्रील नहीं लगी है।

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.