Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शारदीय नवरात्रि का समापन हवन-पूजन व कन्याभोज के साथ हुआ
morena, Shardiya Navratri , havan-puja

मुरैना । शक्ति की भक्ति के महोत्सव नवरात्रि का समापन आज हो गया। श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के अंतिम दिवस हवन, कन्याभोज, महाआरती धार्मिक आयोजन किए। अष्टमी-नवमी दोनों तिथियों के एक ही दिन होने से कुलदेवी की पूजन के साथ कई श्रद्धालुओं ने माता को इसी दिन घट-विसर्जन के रूप में विदाई भी दी। जिले के गली मोहल्लों में की गई माता की घटस्थापना में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण भक्तिभाव से जुलूस के साथ आज किया जावेगा। नवरात्रि में 8 दिन तक उपवास कर नवमी के दिन श्रद्धालु व माता के भक्तों ने भण्डारे आयोजित किये। जगह-जगह प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। शहर में कई जगह नवरात्रि को लेकर एक ओर गरबों की धूम मच रही है।

 

शारदेय नवरात्र मां दुर्गा प्रथम दिवस से ही मैया के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहीं। नवरात्रि के 9 दिवस तक मातारानी के भक्त पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ पूजा में लीन रहे। वहीं श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यता प्राप्त मंदिरों पर जाकर अपनी मनोकामनाऐं पूर्ण करने की गुहार लगाईं। शुक्रवार को नवमी तक मां दुर्गा के जयकारों से सारा शहर गुंजायमान हो गया। आज नवमी को अंतिम दिवस मैया के भक्तों ने एक दिन पूर्व से ही हवन पूजन शुरू कर दिये। वहीं भक्तों द्वारा कन्याभोज भी कराया गया। मुरैना के प्रसिद्ध मंदिर महामाया मंदिर, बड़ोखर माता मंदिर, ज्ञानेश्वरी माता, बसैया माता, मंशादेवी मां, चामुण्डा मां, कामेश्वरी मां, कालीमाता, चम्बल कॉलोनी माता मंदिर सहित कई मंदिरों पर 9 दिनों तक भक्तों का आना-जाना रहा।

 

 

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.