Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में 101 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन
raipur, 101 feet tall ,effigy of Ravana

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर रायपुर के प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा ।शहर में 10 से अधिक जगहों शंकर नगर, बीटीआइ मैदान, सप्रे शाला मैदान, बोरियाखुर्द, बिरगांव, कटोरातालाब, चौबे कालोनी, सुंदर नगर, आमापारा, लाखेनगर समेत अनेक जगहों पर रावण दहन किया जाता है । इस बार सबसे ऊंचा रावण पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रहा है, जबकि रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा।इस बार शहर में कोलकाता, जबलपुर, भिलाई और बलौदाबाजार से भी टीमें बुलाई गई है।रावण दहन को लेकर प्रशासन स्तर पर भी तैयारी की जा रही है।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे ट्रैक होने की वजह से सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो , इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

 

राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में तैयार हो रहा है। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट होगी। इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में रावण का पुतला 60 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का होगा। कारीगर दिन रात मेहनत करके रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बना रहे हैं। बांस-बल्ली सहित अन्य सामग्रियों से पुतले बनाए जा रहे हैं । समिति के सदस्य पी ईश्वर राव ने बताया कि पिछले 53 सालों से यहां पर रावण जलाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी रावण बनाया जा रहा है।इस बार रावण की ऊंचाई 101 फीट होगी।जबकि 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण होंगे। पी ईश्वर राव ने बताया कि इस बार इसे बनाने में थोड़ी देरी हो गई है। आतिशबाजी के लिए कोलकाता से टीमें बुलाई गई है। आंध्रप्रदेश के कलाकार तीनों की पुतलों को आकार दे रहे हैं।

रावणभाठा मैदान

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाठा के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि आतिशबाजी के लिए जबलपुर की टीम आएगी। दशहरा के ही दिन रामलीला होगी। रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के होंगे।

बीटीआई ग्राउंड

खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। यहां सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।शाम को रामलीला का मंचन होगा। आतिशबाजी बलौदाबाजार की टीम करेगी।

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रावण का पुतला 45 फीट जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 30 फीट के होंगे। सोनपैरी ग्राम की पुष्पांजलि मानस मंडली रामलीला करेगी। कोलकाता के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे। छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति होगी।

रावांभाठा समिति-दशहरा उत्सव समिति रावांभाठा के संरक्षक एवं बिरगांव नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि रावांभाठा के रामायण मेला मैदान में रावण दहन होगा। यहां 30 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। दोपहर में रंग छत्तीसा टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम सात बजे से रामलीला होगी। भिलाई के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी करेंगे।

छत्तीसगढ़ के छुईखदान में स्थानीय कुंभकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के रावण का पुतला बनाया जाता है। रावण का पुतला बनाने का स्थल आज तक अपरिवर्तित है। ग्राम नवागांव मार्ग पर रावण का पुतला बनाने का कार्य दशहरा पर्व के पूर्व से ही आरंभ हो गया है।

 

बाजार में पुतलों की आकार तीन फीट, पांच फीट, 10 फीट से लेकर 30 फीट तक रावण के पुतले मिल रहे हैं । पुतलों की कीमत भी पिछले साल से साइज (ऊंचाई) के अनुसार पांच सौ से एक हजार रुपये बढ़ गया है।कारीगरों से बात करने पर पता चला कि इस वर्ष ये 250 रुपए से लेकर 20,000 तक में खरीदे जा रहे हैं। अभी कई जगहों पर बड़े पुतलों का काम अभी अधूरा है। सिर्फ छोटे रावण पुतले ही पूरे बने नजर आ रहे हैं।

 

 

MadhyaBharat 11 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.