Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
9 दिन पहले रेस्क्यू की गई महिला रानू साहू की माैत
bhopal, Ranu Sahu, died

भोपाल । राजधानी भोपाल में 16 साल से घर में कैद महिला ने मंगलवार तड़के तीन बजे इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का रेस्क्यू किया था। महिला के ससुराल वालाें ने उसे बंधक बना कर रखा था। महिला के पिता नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने महिला थाना आकर आवेदन दिया था। पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस के साथ मिलकर महिला को उसके ससुराल से रेस्क्यू किया था।रेस्क्यू के बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने महिला के पति पर मामला दर्ज किया था।

 

 

दरअसल नाै दिन पहले 6 अक्टूबर काे पुलिस ने भोपाल के बरखेड़ी से महिला के ससुराल से रेस्क्यू किया था। महिला के परिजन ने ससुराल पर बंधक बनाने और खाना पीना नहीं देने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने की टीम जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता कमरे में रस्सी से बंधी मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे गोद में उठाकर बाहर लाना पड़ा था। करीब 40 साल की पीड़िता हड्डी का ढांचा बन चुकी थी। उसका वजन सिर्फ 25 किलो रह गया था। नाै दिनाें तक ईलाज के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। आज महिला का पाेस्टमार्टम होगा। परिवारजन भोपाल में ही मौजूद है। वहीं पीड़िता के ससुर और पति ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही थी।

 

 

 

 

MadhyaBharat 15 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.