Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बच्चाें से भरी स्कूल बस
dewas, School bus ,full of children

देवास । मध्य प्रदेश के देवास शहर के शंकरगढ़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बाइपास स्थित द एवरेस्ट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की बस बुधवार सुबह बेकाबू होकर नाले में गिर गई। बस में करीब 25 से 30 बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद औद्योगिक थाना क्षेत्र की डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन की मदद से बस भी को बाहर निकाल लिया गया।

 

बुधवार सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही द एवरेस्ट इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की पांच नंबर बस स्कूल के पास ही अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। घटना की सूचना पर मौके पर औद्योगिक थाने की डायल हंड्रेड पहुंची। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। वहीं बस का चालक जाकिर खान भी सुरक्षित है, उसे कोई चोट नहीं आई। फिलहाल बस को नाले से निकालकर स्कूल परिसर में खड़ा किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जानकारी में बस के फिसलने की बात सामने आई है। स्कूल प्रशासन और पुलिस विभाग ने बच्चों के अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है। प्रशासन ने भी सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

 

MadhyaBharat 16 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.