Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बुजुर्ग चाचा पर लोहे से वारकर भतीजा ने की हत्या
dhamtari, Nephew killed ,elderly uncle

धमतरी । रास्ता के लिए सालों से चल रहे जमीन विवाद के चलते अधेड़ भतीजा ने अपने ही सेवानिवृत्त प्रधानपाठक बुजुर्ग चाचा के सिर पर लोहे के पट्टा से ताबड़तोड़ हमला करके उनकी हत्या कर दी और थाना पहुंचकर आरोपित ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से वार्डवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की मुआयना करके जांच में जुट गई है।

भखारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को नगर पंचायत भखारा के आश्रित ग्राम भठेली वार्ड क्रमांक 11 निवासी सेवानिवृत्त प्रधानपाठक बिहारी लाल ढीढी उम्र 74 वर्ष सुबह सवा सात बजे गाय को पैरा-कुट्टी खिला रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाला उनके ही भतीजा शीत कुमार ढीढी 41 वर्ष ने लोहे के राड से बिहारी लाल ढीढी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे घटना स्थल पर ही बुजुर्ग बिहारी लाल जमीन पर गिर गया। सिर खून से लथपथ होने के साथ घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित शीत कुमार ढीढी भखारा थाना पहुंचकर लोहे के राड से अपने चाचा बिहारी लाल ढीढी की हत्या करना बताकर आत्म समर्पण कर दिया। घटना की खबर वार्ड में फैली, तो देखने के लिए वार्डवासियों की भीड़ लग गई। आरोपित के थाना पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। शव जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया गया। इधर आरोपित शीत कुमार के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज करके विधिवत गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपित व वार्डवासियों ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवार के बीच रास्ता के लिए सालों से विवाद चल रहा था, इसी के चलते आरोपित शीत कुमार ढीढी ने हत्या को अंजाम दिया है।

 

MadhyaBharat 16 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.