Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कार्पियों का हुआ ब्रेक फेल
korba, Brakes of Scorpio ,children failed

कोरबा  । कोरबा जिला के कटघोरा में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों से भरे तेज रफ्तार स्कार्पियों का अचानक ब्रेक फेल हो गया। सामने खड़े ट्रक से टकराने से ठीक पहले वाहन के चालक ने स्कार्पियों को सड़क से नीचे उतार दिया। जिससे तेज रफ्तार वाहन ज्वेलरी शाॅप में जा घुसी। इस घटना के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गया। इस पूरे घटनाक्रम में गनीमत की बात ये रही कि किसी को भी चोट नही आई और चालक के सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

 

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कटघोरा थाना के जय स्तंभ चैक का है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कार्पियों का चालक बच्चों को लेकर घर लौट रहा था। स्कार्पियों में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि स्कार्पियों जैसे ही जय स्तंभ चैके के पास पहुंची, इसी दौरान अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। सामने खड़ी ट्रक और गाड़ी का ब्रेक नही लगन से हड़बड़ाये चालक ने एकाएक गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कार्पियों सड़क किनारे स्थित एक ज्वेलरी शाॅप में जा घुसी।

 

इस घटना के बाद गाड़ी के अंदर मौजूद बच्चों के बीच दहशत में चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर उतारा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ज्वेलरी शाॅप का संचालक और स्टाफ दुकान के अंदर ही मौजूद थे। लेकिन इस हादसे में किसी को कोई चोट नही आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि स्कार्पियों का चालक सूझबूझ से गाड़ी को सड़क से नीचे नही उतारता, तो भारी वाहन से टक्कर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस स्कार्पियों के चालक से घटना के संबंध में पूछताछ कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.