Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हाइवे पर चक्काजाम करने पर दिग्विजय सिंह सहित 31 लोगों पर केस दर्ज
rajgarh, Case registered , blocking highway

राजगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम तिंदोनिया जोड़ के समीप पंचायती राज व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेसियाें द्वारा चक्काजाम किया गया था, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित 31 लोगों के खिलाफ नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार बीते रोज हाइवे-52 स्थित ग्राम तिंदोनिया जोड़ के समीप कांग्रेसियाें द्वारा दो घंटे का चक्काजाम किया गया, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रकरण में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नरसिंहगढ़ पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, पर्वत यादव, रविन्द्र मीना, प्रेमकिशोर मीना, खुर्शीद मेव, राजकुमार चैकसे, देवकरण मीना, बाबूलाल मीना, लखन रुहेला, वीरेन्द्र गुर्जर, मधुरुपसिंह, मनीष नागर, रघु परमार, अरुण पटेल, सुरेश पंडा, अखिलेश चंद्रावत, कैलाश मंडलोई, राजेन्द्र शर्मा, गोविंदसिंह गुर्जर, लोकेन्द्रसिंह, ज्ञानसिंह गुर्जर, संगीता शर्मा, मनोज महावर, दिनेश चंद्रवंशी, नवलसिंह सौंधिया, श्याम पालीवाल, घनश्याम राजपूत और महेश पचवारिया सहित 20-25 अज्ञात के खिलाफ धारा 126(2), 285, 189(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

 

MadhyaBharat 19 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.