Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बुधनी उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने सलकनपुर पहुंच कर किये विजयासन देवी के दर्शन
bhopal, Budhni by-election, Congress candidate

बुधनी । मध्य प्रदेश में दाे विधानसभा सीटाें पर हाेने वाले उपचुनाव काे लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशीयाें की घाेषणा कर दी है।   सीहोर जिले की हाई प्रोफाइल सीट बुधनी विधानसभा में 13 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के सामने कांग्रेस में बुधनी से पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। साेमवार काे कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने चुनाव प्रचार से पहले प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन धाम में पूजा अर्चना कर जीत की कामना की है।   

 

 

 विजयासन देवी के दर्शन करने के बाद राजकुमार पटेल सलकनपुर, रेहटी, माली वाया, बोरी, सेमरी पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही धुंआधार प्रचार शुरू किया। वहीं लोगों द्वारा पटेल का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, कांग्रेस पूरे दमदारी के साथ बुधनी में चुनाव लड़ेगी। आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। महंगाई आसमान पर है इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। उल्लेखनीय है की पहले राजकुमार पटेल 1993 के विधानसभा चुनाव में भी जीतकर बुधनी विधानसभा से नेतृत्व कर चुके हैं। पटेल छात्र राजनीति के समय से ही सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.