Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्रक की चपेट में आने से माेटरसाइकिल सवार तीन की माैत
durg,  motorcycle riders died, hit by a truck

दुर्ग । जिले के ढौर गांव में मेडिकल काॅलेज रोड पर आज साेमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा, एक पुरुष शामिल हैं। सूचना पर पहुंची जामुल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं एक दाे साल की बच्ची भी इस घटना में बुरी तरह घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार राजेश साहू (32 वर्ष) के साथ उसकी बहन ऋतु साहू और अपनी दाे भांजियाें काे माेटरसाइकिल पर सवार होकर कचान्दूर गांव में आयोजित एक गृहप्रवेश कार्यक्रम से सुबह 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र में रामेश्वरम महादेव मंदिर और ढौर क्रेशर खदान के पास एक सीमेंट से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में राजेश, उसकी बहन ऋचा और 12 साल की एक भांजी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दाे साल की एक और भांजी भी माेटरसाइकिल पर सवार थी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल घायल बच्ची की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है।

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.