Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने पर्चा जारी कर स्वीकरा थुलथुली मुठभेड़ में जवानों ने 38 नक्सलियों काे मारा
narayanpur, Naxalites accepted  , soldiers killed

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बीती 4 अक्टूबर को हुई थुलथुली मुठभेड़ में 2.62 करोड़ के इनामी 38 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

18 अक्टूबर काे पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा जारी संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से मारे गये नक्सलियाें की सूची जारी करते हुए उनका पूरा विवरण जारी करने के तीन दिन बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने पर्चा जारी किया है। इस पर्चे में नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जारी पर्चे में बताया है कि नक्सली कैसे सुरक्षा बलाें के घेरे में फंसे? वहीं दूसरी ओर उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है। नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी, वह हथियार उठाने के हालत में भी नहीं थी। नक्सलियाें ने इस मुठभेड़ के खिलाफ 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम बीती 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 2.62 करोड़ के ईनामी 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापस लौटे थे, यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। ️ पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार द्वारा 18 अक्टूबर काे जारी संयुक्त विज्ञप्ति में थुलथुली मुठभेड़ में मारे गये 38 नक्सलियों की सूची जारी करते हुए उनका पूरा विवरण जारी किया था।

 

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.