Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू
raigarh, Process of election, advocate association

रायगढ़  ।अधिवक्ता संघ के 2024-26 के लिए द्विवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने आज मंगलवार कओ बताया कि यह चुनाव महत्वपूर्ण पदों के लिए हो रहा है, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव और कार्यकारिणी के 6 सदस्य शामिल हैं।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 8 अक्टूबर को प्राथमिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, और 16 अक्टूबर  को अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई। मतदाताओं की कुल संख्या 527 है। 17 अक्टूबर 2024 से नामांकन फार्म का वितरण शुरू हो चुका है । आज मंगलवार 22 अक्टूबर  को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों काे अपने नामांकन फार्म जमा करना है। अब 23 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे तक इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, और 25 अक्टूबर 2024 को शाम 4:30 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान तिथि: 8 नवंबर 2024, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। वहीं मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह 11 नवंबर 2024, दोपहर 2 बजे होगी ।

रायगढ़ अधिवक्ता संघ के चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से एक महिला का चुनाव अनिवार्य है।

यह चुनाव संघ के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करेगा और संघ के अंदर विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण फैसलों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक नया नेतृत्व उभरेगा।

रायगढ़ अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी संघ की नीतियों और दिशाओं को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिवक्ता संघ न्यायिक प्रणाली और अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ संघ के सदस्यों के लिए नए अवसर और विकास की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहता है।

 

 

 

MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.