Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
प्रदेश के एक लाख युवाओं को मिलेंगी सरकारी नौकरियां, शुरू होगी भर्ती  : कविता पाटीदार
bhopal,  government jobs, Kavita Patidar

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में दुष्कर्म पीड़ित बेटियों के पुनर्वास के संबंध में लिए गए निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कविता पाटीदार ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं, बेटियों का सम्मान देने के साथ उन्हें सम्मान से जीने का अधिकार प्रदान करने के लिए भी संकल्पित है। दुष्कर्म पीड़ित बेटियों के पुनर्वास के संबंध में प्रदेश सरकार का निर्णय इसी दिशा में एक कदम है।

 

 

प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं, बेटियों के हित में पूर्व में जो निर्णय लिए हैं, उनका अनुसरण पूरे देश में किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए ये निर्णय इतने प्रभावकारी रहे हैं कि अब इनके कारण समाज में हो रहे बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जो निर्णय लिया है, वो भी ऐसी बेटियों को सम्मान से जीने का हक प्रदान करेगा, जो दुष्कर्म की शिकार होकर मुख्यधारा से अलग हो जाती हैं। सुश्री पाटीदार ने कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार ने ऐसी बेटियों के पुनर्वास के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया है, जो 18 वर्ष से कम आयु की हैं और दुष्कर्म की शिकार होकर गर्भवती हो जाती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के अपराधियों को सजा दिलाने के लिए तो लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार के इस कदम से दुष्कर्म पीड़िता और उसकी होने वाली संतान को भी बराबरी से जीने का हक मिलेगा।

 

युवाओं को रोजगार का वादा निभा रही सरकार

कविता पाटीदार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिसंबर, 2024 तक 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज में भी सुधार होगा, जो स्टाफ की कमी के चलते पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने वाले ऐसे 11 विभागों से आगामी 4 सालों की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों के माध्यम से प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के वादे की पूर्ति की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है।

 

गोशाला जाकर गोवर्धन पूजा में शामिल होने संबंधी निर्णय सांस्कृतिक मूल्यों को पुष्ट करेगा

प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि सिंहस्थ-2028 में विभिन्न अखाड़ों और संस्थाओं को धार्मिक कार्यक्रमों के लिए 5 बीघा भूमि के आवंटन का सरकार का निर्णय सिंहस्थ के आयोजन में अव्यवस्था को खत्म कर देगा। वहीं, 12670 मिनी आंगनबाड़ियों का आंगनबाड़ी के रूप में उन्नयन का निर्णय भी लिया गया है, जिससे माता एवं शिशुओं की देखभाल के लिए आवश्यक अधोसंरचना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों, विधायकों, सांसदों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के गोशाला जाकर गोवर्धन पूजा में शामिल होने संबंधी निर्णय हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को पुष्ट करेगा तथा हमारे जीवन में गोवंश के महत्व को रेखांकित भी करेगा।

 

 

 

 

MadhyaBharat 22 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.