Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली
jashpur, Masked miscreants , SBI customer service center

जशपुर ।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज मंगलवार सुबह एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े गोली चली है। जहां दाे नाकबपाेश बदमाश लूटपाट की नियत से एसबीआई  ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और गोली चला दी। फायरिंग में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक को बचाने आई उसकी दादी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि संचालक गंभीर रूप से घायल है।  मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला का है।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला गांव में  एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजू गुप्ता पर आज दिनदहाड़े लूटपाट की नियत से दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। इस दौरान संचालक की दादी उर्मिला गुप्ता अपने पोते को बचाने के लिए सामने आ गईं, जिससे गोली उन्हीं को लग गई और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पहले संचालक संजू गुप्ता पर कट्टे की बट से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसकी दादी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश  मौके से फरार हो गए हैं। घायल संचालक संजू गुप्ता को इलाज के लिए कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आराेपिताें की तलाश में जुट गई है। 

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.