Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल में करंट लगने से एक शिक्षक की मौत
bilaspur,  teacher died ,Rajyotsav venue

सारंगढ़/ब‍िलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में राज्योत्सव के लिए खेलभाटा स्टेडियम में बैनर लगाते समय करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। घटना आज मंगलवार की है।  

 

जानकारी के मुताबिक, टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत शिक्षक भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ था।

वहीं घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई । वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.