Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने जवानों से लूटे हथियारों की ली जिम्मेदारी
sukma, Naxalites took responsibility, weapons looted

सुकमा । जिला सुकमा के नक्सल प्रभावित जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में तीन नवंबर काे नक्सलियाें ने ड्यूटी में तैनात दो जवानों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर जवानाें के हथियार एके 47 एवं इंसास भी लूट कर ले गए थे। घटना के बाद घायल जवानों का उपचार राजधानी रायपुर के अस्पताल में जारी है। वहीं घटना के 24 घंटे के बाद नक्सलियों ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए नक्सलियाें के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने एके 47 एवं इंसास हथियार की फोटो के साथ ही साेमवार की देर शाम काे प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जवानों पर उनकी पीएलजीए ने हमला किया था।

 

जारी प्रेस नोट में नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने इस हमला और लूट की जिम्मेदारी लिया है। जिसमें नक्सली प्रवक्ता समता का कहना है कि जगरगुंडा के साप्ताहिक बाजार में उनके पीएलजीए के लड़ाकों ने हमला किया था, जिसके बाद उनके पास से हथियार लूट लाए थे। समता के पर्चा में लिखा है कि कैंपों का जब लोग विरोध करते हैं, तो पुलिस फोर्स उन पर फायरिंग करती है। उन्हें फर्जी मामलाें में कई सालों तक जेल में बंद कर दिया जाता है। फर्जी मुठभेड़ में नक्सली कहकर निर्दोषों को मार दिया जाता है। समता का कहना है कि बस्तर में फोर्स कॉरपोरेट घरानों को सिक्योरिटी देने का काम कर रही है, जिसका यहां की जनता विरोध कर रही है।

MadhyaBharat 5 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.