Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बैरागढ़ में तीन कपड़ा दुकान और एक फ्लैट में लगी आग
bhopal, Fire broke out , Bairagarh

भोपाल । राजधानी भाेपाल के उपनगर बैरागढ़ में शुक्रवार तड़के तीन दुकान और एक फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में लाखाें रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची करीब छह फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

जानकारी अनुसार बैरागढ़ के संत हिरदाराम नगर में शुक्रवार तड़के पांच बजे तीन कपड़ा दुकान और एक फ्लैट में आग लग गई। दो मंजिला बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की रिटेल दुकाने हैं। इसके ऊपर फ्लैट है और फिर सेकंड फ्लोर खाली है। मेन रोड पर सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित इस बिल्डिंग में सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी। जिसने दो दुकानों को और चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग पहले माले पर एक फ्लैट तक पहुंच गई और भीषण हो गई। हालांकि, फ्लैट खाली था। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना मिलते ही बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम काे दुकान का शटर बंद हाेने से आग बुझाने में मुश्किल हुई। शटर को जैसे-तैसे नीचे से खोला गया। इसके बाद आग बुझाई गई।

 

 

 

स्थानीय रहवासियाें का कहना है  कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया दुकान में रखा कपड़ा पूरी तरह से जलकर खाक हाे चुका था। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बैरागढ़ में कपड़ों का थोक मार्केट है। जिन दुकानों में आग लगी, ठीक उसके पीछे थोक दुकाने हैं। यदि आग ज्यादा भीषण होती तो अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती।

MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.