Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न
raipur,Chhath festival , Arghya

रायपुर  । छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव सहित कई जिलों में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। आज, छठ पर्व के अंतिम दिन, श्रद्धा और भक्ति में डूबी व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।  रायपुर के महादेव घाट एवं समता कॉलोनी स्थित आमातालाब छठ घाट में शुक्रवार को सुबह विश्वकर्मा महिला मंडल दुलार धर्म शाला की महिलाओं ने पूजा के लिए बनाए गए घाटों में जल में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। इसके साथ ही 36 घंटे तक चले महाव्रत का पारायण भी किया। छठी मइया कर दें हर मुराद पूरी, घर-घर बांटे लड्डू व ठेकुआ का गीत गाते हुए शुक्रवार की सुबह समता कॉलोनी स्थित आमातालाब में बनाए गए घाटों पर व्रती महिलाएं उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगी। इसके बाद व्रत का पारायण किया। सुबह से ही छठ घाट में परिवार सहित महिलाएं सूर्य देवता के दर्शन कर अर्घ्य देने के लिए उपस्थित थी। शानदार भक्ति गीतों के बीच बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की।  शुक्रवार की सुबह छठ व्रतियों ने पूजन अर्चन कर उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। इसके साथ ही आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वकर्मा महिला मंडल दुलार धर्म शाला की महिला सदस्यों में  शकुंतला विश्वकर्मा, नेहा विश्वकर्मा,मंदाकिनी विश्वकर्मा, पिंकी विश्वकर्मा, गीता विश्वकर्मा, राधा विश्वकर्मा के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.