Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आग लगने से किराया भंडार राख
raipur, Rental store ,ashes due to fire

रायपुर । राजधानी रायपुर के फाफाडीह में देर रात किराया भंडार में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार आग की लपटे इतनी ज्यादा तेज थी कि किसी को कोई मौका नहीं लगा और पूरा सामान जलकर राख हो गया। इधर घटना की स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंच पाती तब तक आग ने पूरे किराया भंडार को घेर लिया।इससे आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की सतर्कता से आग काे फैलने से राेक लिया गया। शुक्रवार अलसुबह तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।


नगर निगम और निजी प्लांट की 15 दमकल गाड़ियों ने 50 से ज्यादा फेरे लगाये, तब जाकर आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझाने में 7 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग गया। हालांकि आग कैसे लगी इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हो सकती है।


जानकारी के अनुसार किराया भंडार के गोदाम में रखा पुराना कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गया है। दमकल विभाग को सकरी गलियों की वजह से आग बुझाने में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि गाड़ी सकरी गली की वजह से अंदर जा ही नहीं सकी। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हाे गया है।

MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.