Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
रेखापल्ली-कोमठपल्ली जंगल में मुठभेड़ दो वर्दीधारी नक्सली ढेर
bijapur, Encounter , Rekhapalli-Komathapalli
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली-कोमठपल्ली के जंगल में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलाें ने सर्चिंग के बाद दाेनाें वर्दीधारी नक्सलियाें के शव बरामद किए हैं। जवानाें ने इनके पास से एक एसएलआर राइफल व अन्य हथियार सहित अन्य एम्युनेशन भी बरामद किये हैं।

 

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ में मारे गये दाेनाें नक्सलियाें की शिनाख्तगी करने की काेशिश की जा रही है।
 
पुलिस के अनुसार उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हाेने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ, काेबरा और सीआरपीएफ के जवानाें काे संयुक्त अभियान पर रवाना किया गया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच रेखापल्ली- कोमठपल्ली जंगल में मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों काे ढेर कर दिया है। जवानाें की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
MadhyaBharat 8 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.