Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
500 नर्सिंग कॉलेज बंद हाेने की रिपोर्ट पर कमलनाथ का सरकार पर हमला
bhopal,Kamal Nath attacks ,nursing colleges

भाेपाल । मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले के बाद से हुई किरकिरी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार एक रिपोर्ट के बाद फिर कांग्रेस के निशाने पर आ गई है। दरअसल हाईकोर्ट द्वारा गठित न्यायिक समिति की रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश में संचालित 700 में से केवल 200 कॉलेज ही संचालन के योग्य हैं। 500 कॉलेज संचालन के योग्य नहीं पाए गए। अब इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। इस रिपोर्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

 

कमलनाथ ने शनिवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अखबार में छपी खबर के हवाले से पाेस्ट कर लिखा, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भयानक दुर्दशा के दौर से गुजर रही है। प्रदेश के 500 नर्सिंग कॉलेज का संचालन योग्य ना पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। यह ना सिर्फ़ व्यापम से बड़ा घोटाला है बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य और पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि यह कैसी विडंबना है कि प्रदेश में शिक्षा संस्थान, प्रतियोगी परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया सभी की साख ख़त्म होती जा रही है और प्रदेश से मिलने वाली डिग्रियों और डिप्लोमा को बाक़ी देश में विश्वसनीयता से नहीं लिया जा रहा। जिस प्रदेश में लाखों की संख्या में बेरोज़गार हों, वहाँ शिक्षा संस्थानों के संदिग्ध हो जाने पर यहाँ से उत्तीर्ण छात्रों को प्रदेश से बाहर रोज़गार कैसे मिलेगा।

 

कमलनाथ ने कहा, मैं मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव जी से माँग करता हूँ कि प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा के समग्र ऑपरेशन का प्लान तैयार करें, क्योंकि अगर स्वास्थ्य व्यवस्था ही बीमार हो गई तो प्रदेश के करोड़ों लोगों को स्वस्थ कौन रखेगा?

 

MadhyaBharat 9 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.