Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाेपाल रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर फिसला
bhopal, Woman

भोपाल । भाेपाल रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक महिला यात्री की चलती ट्रेन से उतरने के दाैरान माैत हाे गई। महिला गलती से दूसरी ट्रेन में चढ़ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। जल्दी में उतरने के चक्कर में वह ट्रेन और प्लेटफार्म की बीच फंस गई। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग और आरपीएफ जवान महिला को बचाने के लिए दौड़े। उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

 

जानकारी अनुसार मृतका की पहचान 45 वर्षीय बिंदु परिहार के रूप में हुई है। वह मूलत: नरसिंहपुर जिले की रहने वाली थी और भोपाल में अपनी बेटी से मिलने आई थी। रविवार सुबह मृतका मालवा एक्सप्रेस से अपनी भाभी के साथ देवास के लिए रवाना होने वाली थी। महिला स्टेशन पहुंची, उस वक्त समता एक्सप्रेस ट्रेन आकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई थी। महिला गलती से इसी ट्रेन में चढ़ गई। बोगी में अन्य यात्रियों से जब महिला को यह पता चला कि ये मालवा एक्सप्रेस नहीं है तो वह आनन-फानन में ट्रेन से नीचे उतरने लगी। तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ने लगी थी। चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई। इससे पहले काेई कुछ समझ पाता और ट्रेन रुकती महिला कुछ दूर तक घिसटती चली गई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगाें और आरपीएफ के जवान ने दाैड़कर महिला काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच उपरांत डाॅक्टर ने महिला काे मृत घाेषित कर दिया। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

 

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.