Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सड़क के किनारे पड़ा मिला एक अज्ञात नवजात बच्चा
keshkal,   unknown newborn baby, roadside

केशकाल । जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिगाव-गुड़रीपारा के पास बीती रात सड़क के किनारे ग्रामीणों को एक अज्ञात नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला है। जिसे देखने के बाद आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने के बाद, बच्चे के परिजनों की पतासाजी कर रही है। केशकाल बीएमओ व पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि, बच्चे को अस्पताल लाया गया है, उसकी स्वास्थ्य जांच की गई, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। बच्चे की आयु अंदाजन लगभग 20-25 दिन की हाेगी।

 

केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बहिगांव और गुडरीपारा के पास एक नवजात बच्चे को सड़क किनारे फेंक कर परिजन भाग गए हैं। उसके पास पडे़ थैले में नैपकिन, डाइपर, दूध पाउडर और दूध की बोतल भी मिली है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे को पहले अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्चा अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

 

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.