Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
वन विभाग की मुस्तैदी से दो शिकारी बंदूक सहित गिरफ्तार
balodabazar,   promptness , forest department

बलौदाबाजार । वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार निर्देशन एवं मार्गदर्शन में शिकार एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण वनमंडल के संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्ती की जा रही है।

 

गश्ती के दौरान अर्जुनी परिक्षेत्र की रात्रि गश्ती टीम द्वारा 9 नवंबर को रात्रि 2:30 बजे, अर्जुनी- नवागांव मार्ग में परिक्षेत्र सोनाखान अंतर्गत आने वाले भुसड़ीपाली परिसर के कक्ष कमांक 242 में दो शिकारी आरोपितों को भरमार बंदूक सहित शिकार करने के पूर्व ही गश्ती टीम द्वारा धर दबोचा गया।

 

उक्त शिकार के आरोपित क्रमशः हृदयलाल वल्द भगवतिया चारपाली मोहल्ला टाड़डीपा थाना-सरसीवा, तहसील बिलाईगढ़, जिला सांरगढ़ बिलाईगढ़ एवं इंदल वल्द बलिराम रावत ग्राम दलदली थाना-बसना तहसील बसना जिला महासमुन्द को वन अमलों द्वारा मौके पर पकड़ लिया गया।उक्त व्यक्तियों के पास से वाहन मोटर सायकल 1 नग एवं भरमार बंदूक गोली बारूद भरा हुआ और एक टार्च भी जब्त किया गया। इसके साथ ही अन्य चार आरोपित जिनके नाम क्रमशः अनिल कुमार बिंझवार ग्राम चारपाली टाड्डीपा थाना-सरसीवा तहसील बिलाईगढ़, जिला सांरगढ़ बिलाईगढ़,भोजप्रकाश बल्द साहेब लाल यादव ग्राम-चारपाली (टाड्डीपा) थाना सरसीवा, तहसील बिलाईगढ़ जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ,जीवन लाल वल्द निर्मल यादव ग्राम चारपाली (टाड़डीपा) थाना सरसीवा, तहसील-बिलाईगढ़ जिला. सारंगढ़ बिलाईगढ़,उपनाम भट्ठा यादव ग्राम गढ़ गांव ग्राम पंचायत दलदली, थाना-बसना तहसील बसना, जिला महासमुंद के निवासी हैं, जो फरार है। उक्त रात्रि गश्ती टीम में परिक्षेत्र अर्जुनी के हरिराम साहू वनपाल, सुशील कुमार पैंकरा वनरक्षक, मुकुल बघेल वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिक शामिल थे।

 

उक्त कार्यवाही हेतु उप वनमंडलाधिकारी कसडोल, परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान, परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी एवं वन कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की कार्यवाही की गई। उक्त आरोपित अपने घरों से फरार हो गये थे किन्तु उनके पास से एक मोटरसाइकिल हीरो डिलक्स (बिना नंबर) एवं अन्य शिकार संबंधी सामग्री जब्त किया गया। उक्त शिकार में संलिप्त 2 आरोपित को परिक्षेत्र अधिकारी सोनाखान सुनीत साहू द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन्जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के साथ आर्म्स एक्ट 1959 के तहत कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी कसडोल जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा के सुपुर्द में दिया गया। प्रकरण के संबंध में आगामी कार्रवाई पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी।

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.