Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मजदूराें से भरी पिकअप को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर
jagdalpur, Pickup loaded, unknown truck

जगदलपुर । जिले के बकावंड़ थाना क्षेत्र अंर्तंगत ग्राम राजनगर के स्टेडियम के पास शनिवार देर शाम मजदूराें से भरी एक पिकअप को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर ट्रक माैके से फरार हाे गया। इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन महिला मजदूर कुमी भतरा निवासी ग्राम जीरागांव ओडीसा दसावती सराबू निवासी सिरहागुड़ ओडिसा एवं श्रीमिति नदाय भतरा निवासी सिराहगुड़ा ओडिसा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पिकअप सवार 13 अन्य महिला मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायल व मृत मजदूर ओडिशा के निवासी हैं। बकावंड़ पुलिस ठाेकर मारकर फरार अज्ञात ट्रक की पतासाजी कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बकावंड ब्लॉक के पंडानार स्थित रोहित चावडा के कृषि फार्म में प्रतिदिन पड़ाेसी राज्य ओडिशा से दर्जनों मजदूर आते हैं, उन्हें काम के लिए एक ही पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है, और शाम को काम खत्म होने के बाद उसी वाहन से घर भेजा जाता है। इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई है, ट्रक की टक्कर से पिकअप में बैठे 16 महिला मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी बकावंड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन महिला मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। बाकी बचे घायल 13 मजदूरों में से 9 गंभीर रूप से घायल महिला मजदूराें को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने आज रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, तीन मज़दूूूरों की मौत हुई है, तीनों ओड़िसा के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायलों को मेकाॅज भेजा गया है।

MadhyaBharat 10 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.