Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की हुई माैत
kondagaon,   truck driver died, two trucks

कोंडागांव । जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात 11:30 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, ट्रकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी, कि दोनों ट्रकों के सामने से परखच्चे उड़ गए। वहीं इस घटना में एक ट्रक का चालक रामअवतार पिता रधुवीर निवासी ग्वालियर फंस गया, जिसे फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे चालक को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उपचार के लिए कांकेर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा ट्रक का चालक सुरक्षित बचने में कामयाब रहा।

 

केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था। इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ा। इस घटना में एक ट्रक का चालक रामअवतार गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। चालक के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, घायल चालक को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

MadhyaBharat 11 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.