Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नक्सलियों ने की मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या
bijapur,Naxalites killed , villager

बीजापुर/जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पोटेनार के जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर कथित जनअदालत लगाकर मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक माड़वी दुलारु निवासी ग्राम माटवाड़ा की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

नक्सलियों ने ग्राम पोटेनार के जंगल में सोमवार को जनअदालत लगाई थी। इस तालीबानी जनअदालत में माड़वी दुलारु पर मुखबिरी का आरोप लगाया गया था। जिसे बिना किसी सुनवाई या बचाव का मौका दिए नक्सलियों ने उसे सजा-ए-मौत का फरमान सुना दिया और उसकी हत्या कर दी। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि इस मामले की जानकारी आज मंगलवार सुबह पुलिस को मिलते ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही नक्सली हत्या की बात स्पष्ट होंगी।

 
बताया गया है कि नक्सलियों ने माटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारू का अपहरण कर लिया था। इसके बाद एक दिन पहले पोटेनार गांव में जनअदालत लगाकर इस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया। नक्सलियों ने गांव वालों के सामने कहा कि यह पुलिस के साथ मिलकर हमारी सूचना देता है। इसलिए इसे मौत की सजा दी जा रही है, जिसके बाद धारदार हथियार से वारकर उसे मार डाला।
 
उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में वर्ष 2001 से 2023 तक नक्सलियों ने लगभग 1,774 आदिवासियाें की हत्या कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिर्फ बीजापुर जिले में ही 783 आदिवासियाें की नक्सलियाें ने हत्या की हैं। यह सिलसिला आज भी बीजापुर जिले में जारी है, जहां नक्सली आदिवासियाें के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। सलवा जुडूम के दौर में नक्सलियों ने बस्तर में सबसे ज्यादा खूनी खेल खेला है। हालांकि, पिछले 23 सालों में पहली बार अब पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ रही है। वर्ष 2005 से 2006 में जब बस्तर में नक्सलवाद अपने चरम पर था। तब सलवा जुडूम की शुरुआत की गई थी। इसी दौर में आम नागरिकों पर सबसे ज्यादा नक्सली हिंसा हुई थी। वर्ष 2006 में सिर्फ बीजापुर में ही 297 आदिवासियाें की नक्सलियों ने हत्या की थी। कइयों को घर से बेघर कर दिया गया था, तब नक्सलियाें द्वारा बस्तर में जमकर खूनी खेल खेला गया था।
MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.