Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मतदान से पहले विजयपुर में फायरिंग
seopur, Politics heated up  ,over firing

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार, 13 नवंबर को यहां उपचुनाव है, लेकिन मतदान से एक दिन पहले यहां फायरिंग का मामला सामने आया है। साेमवार रात बाइक से आए 9 बदमाशों ने आदिवासी लोगों को धमकाया। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव वालों ने एक आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया। उसे पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। इस दाैरान थाने पर भाजपा और कांग्रेस के लोग इकट्‌ठा हो गए।

 

दरअसल वारदात सोमवार रात 10 बजे ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव की है। विजयपुर विधानसभा के धनायचा गांव में कुछ बदमाशों ने गांव में पहुंचकर आदिवासी वोटरों को धमकाने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश आदिवासी परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान दो युवक गोली के छर्र लगने से घायल हो गए, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हमले में घायल प्रकाश और हरविलास आदिवासी के अनुसार कुछ लोग रात में बाइक से आए थे। बदमाशों ने आदिवासी समाज के ग्रामीणों से पहले आधारकार्ड और मतदाता पर्ची देने को कहा। जब ग्रामीणों ने कहा कि अगर आधार कार्ड और पर्ची तुम्हें दे देंगे तो वोट कैसे डालेंगे। तो इन बदमाशों ने लाठी डंडों से आदिवासियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों के विरोध करने पर बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां से भागने लगे। तभी एक आरोपी को ग्रामीणों ने बंदूक के साथ पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

बता दें कि विजयपुर में आचार संहिता लागू है। सोमवार शाम 5 बजे ही चुनाव प्रचार थमा है और यहां 13 नवंबर बुधवार को वोटिंग होनी है। आज मतदान दल रवाना हो गए हैं। थाने पर भाजपा और कांग्रेस के लोग इकट्‌ठा हो गए। मामले को लेकर इस पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर अराजकता फैलाने और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने जिलेभर के सभी शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कर लिए हैं। इसके बावजूद आरोपी बंदूक लेकर गांव में पहुंचे। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए थे तो फिर हथियार कहां से आए?

 

 

 

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.