Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रशासन अपना काम मुस्तैदी से नहीं करेगी तो कांग्रेस लोकतंत्र बचाने आगे आयेगी: जीतू पटवारी
bhopal,  work promptly, Congress

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार काे रतलाम प्रवास के दौरान सेलाना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये जमकर हमला बाेला। उन्हाेंने कहा कि विजयपुर में दो दिन से घटनाएं घट रही है। प्रशासन, कलेक्टर, एसपी उपचुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इसकी शिकायत भारत निर्वाचन और राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित में की, लेकिन शिकायतों को संज्ञान में नहीं लिया, यह बड़ी गंभीरता का विषय है। हमने जो संदेह व्यक्त किया था, वे सभी घटनाएं घट रही है। निर्वाचन आयोग ने लिखित में कहा कि डीएम को नहीं हटाया जायेगा। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता सवालों के घेरे में रही है।

 

जीतू पटवारी ने आराेप लगाते हुए कहा कि प्रशासन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। भाजपा के लोग प्रशासन का दुरूप्योग कर रहे हैं और आदिवासियों के वोट न डाले इसके प्रशासन प्रयास कर रहा है और दबाव बनाया जा रहा है। हमने चुनाव आयोग को यह भी सूचना दी थी कि चुनाव में आपराधिक तत्वों का उपयोग होगा। आज विजयपुर में 11 गोंवों में गोलियां चली हैं, यह गोलिंया राजस्थान के गुडों द्वारा चलवाई गई, जिस पर 40-50 मुकदमें दर्ज है। मोटर साईकिलों से 10-20 लोग जाते हैं और गोलियां बरसाते हैं, इस तरह की अराजकता फिल्मों में देखी गई थी आज हकीकत में देखी गई है।

 

पीसीसी चीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सामाजिक बैठकों में कहते हैं कि कुछ भी करों चुनाव जिताओं। मुख्यमंत्री स्वयं चुनाव प्रणाली को बाधित करेंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? भाजपा चुनाव में पहले प्रषासन, पैसों का दुरूपयोग करती थी, अब डाकुंओं का उपयोग करने लगी है। विजयपुर में चुनाव प्रणाली का जितना हनन हो सकता है, भाजपा पूरी तरह से हनन कर रही है। यदि प्रशासन चुनाव में मतदान के दौरान अपना काम नहीं कर पायेगा तो कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र बचाना पड़ेगा। यह कांग्रेस पार्टी का धर्म और दायित्व है। पटवारी आज रतलाम जिले के सैलाना पहुंचे जहां स्व. प्रभुदयाल गेहलोत की जन्म जयंती कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान पटवारी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया।

 

 

 

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.