Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पूर्व मुख्यमत्री के बेटे ने लगाई विशेष याचिका कपिल सिब्बल ने की जिरह
bilaspur, Former Chief Minister

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक विशेष याचिका लगाई है। जिसकी सुनवाई मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ में हुई। इस सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। अपने क्लाइंट के गूगल आईडी और पासवर्ड के लिए जोरदार जिरह की और गूगल आईडी और पासवर्ड की मांगे जाने को संविधान में निहित निजता का हनन बताया।

 

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा किसी के मोबाइल की व्यक्तिगत जानकारी मांगना, ये निजता के अधिकार हो सकता है। दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ के खूबचंद बघेल कॉलेज भिलाई के प्रोफेसर विनोद वर्मा के साथ हुई मारपीट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे से भी पूछताछ की गई थी। प्रोफेसर से मारपीट के मामले में नाै लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य से जुड़े लोग के नाम भी शामिल हैं। इसको लेकर के भी लाई पुलिस ने चार घंटे की पूछताछ भी की थी। वहीं पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही सीडीआर डिटेल ले लिया है, अब उन्हें गूगल आईडी और पासवर्ड भी चाहिए। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुना और दाे सप्ताह में अगली सुनवाई निर्धारित की है।

 

 

MadhyaBharat 12 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.