Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भेड़िए से लड़ने वाली भुजलाे बाई से की फाेन पर दी शाबाशी
bhopal, Chief Minister , Bhujla Bai

भाेपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के खकराचौरई गांव में भेड़िए का साहस से सामना करने वाली बहादुर महिला भुजलो बाई से बुधवार काे फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी बहादुरी की सराहना की, बल्कि उनके उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया और भुजलो बाई के साहस के प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें एक लाख रुपये स्वीकृत किए। साथ ही आवश्यक होने पर भोपाल में उपचार के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान डॉ यादव ने भेड़िये के हमले से घायल महिला के परिजनों से भी हालचाल जाना, इसके साथ ही इलाज का पूरा खर्चा उठाने का भरोसा भी दिलाया।

 

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने बहादुर महिला भुजलाे बाई के साथ बातचीत का वीडियाे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा जिला छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा रेंज अंतर्गत खकराचौरई गांव के समीप बीते शुक्रवार को फसल की रखवाली के दौरान भेड़िए ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया था; परन्तु अपनी हिम्मत और बहादुरी के बल पर दोनों महिलाएं भेड़िए का साहस से सामना करते हुए अपनी जान बचाने में सफल रहीं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा दोनों महिलाएं, भुजलो बाई व दुर्गा बाई को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैंने उनके उचित इलाज के लिए कलेक्टर छिंदवाड़ा को निर्देशित किया है। यदि आवश्यकता होती है तो पीड़िता को भोपाल एयरलिफ्ट भी किया जाएगा। आज भुजलो बाई से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना व उनके साहस की सराहना करते हुए प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए स्वीकृत किए। वह शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ हों, यही प्रार्थना करता हूं।

 

बता दें कि फसल की रखवाली के दौरान बीती शुक्रवार काे अमरवाड़ा रेंज के अंतर्गत खकराचौरई गांव के पास खेत में दो महिलाएं भुजलो बाई (65) व दुर्गाबाई (55) सो रही थीं। तभी भुजलों पर भेड़िए ने हमला किया और उनके एक हाथ का अंगूठा चबा लिया। चिल्लाने की आवाज आई तो दुर्गा बाई भुजलो को बचाने पहुंची। भेड़िए ने उनके हाथ, सिर पर चोट पहुंचाई। आधे घंटे तक महिलाओं व भेड़िए के बीच संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भुजलो ने पास रखे फावड़े से वार कर भेड़िए की जान ले ली। भेड़िए के हमले से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

MadhyaBharat 13 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.